MP: किसानों को नहीं चुकाना होगा ₹2123 करोड़ का ब्याज 

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं

ऐसे में शिवराज सिंह की सरकार ने किसानों का दिल जीतने का फैसला कर लिया है

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने का ऐलान किया है 

इसका फायदा राज्य के 11.9 लाख कृषि लोन ना चुकाने वाले डिफॉल्टर किसानों को मिलेगा 

किसानों की कर्ज माफी पर सरकार 2123 करोड़ रुपए खर्च करने प्रस्ताव पास किया है

किसानों के कर्ज ना चुकाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है 

CM ने कहा था कि कांग्रेस सरकार के कर्ज माफी के वादे के कारण किसान कृषि कर्ज नहीं चुका पाए थे

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सीएम चौहान के दावे को खारिज किया है 

कांग्रेस का दावा है कि उसकी सरकार ने लगभग 24 लाख किसानों का कृषि कर्ज माफ किया था