शिव का 'महाभक्त', 20 लाख बार लिखा डाला महामंत्र

देवों के देव महादेव के भक्त पूरी दुनिया में हैं. 

खरगोन में भगवान शिव के ऐसे ही एक परम भक्त नत्थूजी सगोरे हैं.

जिनकी अनोखी भक्ति देख आप हैरान हो जाएंगे. 

वह अबतक 20 लाख से भी ज्यादा बार शिव महामंत्र का जप करते हुए “ॐ नमः शिवाय” लिख चुके हैं. 

MORE  NEWS...

दिल्ली में इडली-डोसा के लिए यहां लगती है लंबी लाइन, स्वाद ऐसा कि भूल ना पाएंगे

केवल 4 महीने मिलती है ये सब्जी, सरदर्द से लेकर टेंशन तक कर देगी छू

78 साल के नत्थूजी सगोरे वर्ष 2014 से शिव महामंत्र ॐ नमः शिवाय लिख रहे हैं. 

यह आंकड़ा विगत नौ वर्षों में उन्होंने पूरा किया है.

नत्थूजी सगोरे को भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था है. 

रोजाना दो घंटे रात 8 से 10 बजे तक नियमित रूप से महामंत्र लिखते हैं. 

एक पुस्तिका में 7500 मंत्र लिखे जाते हैं. जिसके प्रत्येक पेज पर 122 महामंत्र लिखते हैं.