क्या सुलझ गया चंद्रमा के बनने का रहस्य? वैज्ञानिकों को मिले नए सबूत 

चंद्रमा का निर्माण कैसे हुआ है? ये आज भी एक रहस्य है.

क्योंकि, अभी तक ये बताया गया है कि चंद्रमा का निर्माण गैया और थिया नामक दो ग्रहों की टक्कर से हुआ.

लेकिन, वैज्ञानिक आज भी इसकी उत्पत्ति को लेकर उलझन में रहते है.

इसकी बड़ी वजह पृथ्वी और चंद्रमा की संरचनाओं का एक जैसा होना है.

लेकिन, कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मानना है कि शायद जोरदार टक्कर से ही दोनों की बीच ये समानता आ गई हो.

इस बीच एक रिसर्च ने ऐसी कल्पनाओं को मजबूत करने का काम किया है.

अध्ययन में कहा गया है कि टक्कर से न केवल चंद्रमा का निर्माण हुआ.

बल्कि, इसने थिया के अवशेषों को पृथ्वी की गहराई तक पहुंचा दिया था.

जो, इस बात का प्रमाण देती है कि दोनों में समानताएं क्यों हैं.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें