धोनी ने छू लिया दिल, जानिए फैन के लिए ऐसा क्या किया!

धोनी ने छू लिया दिल, जानिए फैन के लिए ऐसा क्या किया!

एक फैन के तौर पर क्या आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन के लिए किया 

जी हां! कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन के लिए जो किया उसने सबका दिल जीत लिया है 

अब आप भी जानना चाहेंगे कि धोनी ने ऐसा क्या किया है तो आइए हम बताते हैं 

दरअसल, सुमीत कुमार बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो चुका है 

इस वीडियो में दिख रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीशर्ट से पहले सुमीत की बाइक Triumph Rocket 3R साफ की...

फिर उस बाइक पर अपना ऑटोग्राफ दिया, जिसे देखकर यूजर्स की खुशी दोगुनी हो गई 

धोनी को बाइक का कितना शौक है, यह बात किसी से छिपी नहीं है और इस वीडियो में भी यह साफ नजर आ रहा है 

धोनी ने Triumph Rocket 3R  पर ना सिर्फ ऑटोग्राफ दिया बल्कि उस पर बैठकर उसे आजमाया भी 

यह बाइक सुमित की है और वह टेनिस प्लेयर हैं। इतना ही नहीं वह धोनी के टेनिस पार्टनर भी हैं 

धोनी को वर्ल्ड कप में मिस करने वाले लोगों को जल्दी ही IPL में CSK की कप्तानी करते दिख सकते हैं 

IPL का ऑक्शन इस बार 19 दिसंबर से दुबई में होगी। ऐसा पहली बार है जब भारत से बाहर IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी 

महेंद्र सिंह धोनी के पास 70 बाइक का शानदार कलेक्शन है। इनमें हार्ले डेविडसन, कावासाकी निन्जा और डुकाटी जैसी बाइक शामिल हैं