राजस्थान में लें ढोकले का मजा... 

सर्दी आते ही लोगों के खानपान में भी बदलाव आने लगता है. 

सर्दी में लोग गर्म तासीर की डिश खाना ज्यादा पसंद करते हैं.  

अलवर में लोग इन दिनों ढोकला को काफी पसंद करते हैं. 

यह दाल ढोकला लोग अपने घरों पर ही बनाते हैं. 

मेवाडी डिश दाल ढोकला में मक्का के आटे का इस्तेमाल होता है. 

इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें खास मसालों का उपयोग किया जाता है.  

ढोकला तिल्ली के कच्चे तेल के साथ खाई जाती है. 

इसे खाते समय तेल को गर्म या पकाया नहीं जाता.  

मारवाड में ढोकला की तरह ही दाल ढोकली बनाई जाती है.