जासूसी व्हेल Beluga की क्या है कहानी, जानें इसका सच‍!

स्वीडन में एक कथित रूसी 'जासूस' बेलुगा व्हेल इन दिनों सुर्खियों में है। स्वीडन के तट पर चार साल बाद इस 'जासूसी व्‍हेल' को देखा गया है

माना जा रहा है कि इस व्‍हेल को रूसी नौसेना ने ट्रेनिंग देकर जासूस के रूप में भेजा है

स्वीडन में नजर आने से पहले इस व्हेल को पहले अप्रैल 2019 में उत्तरी नॉर्वे के पास देखा गया था

व्हेल को देखने वाले एक मछुआरे ने बताया कि उसके गले में एक पट्टा बंधा था। यही वजह है कि इस व्हेल को जासूस माना जा रहा है

करीब 20 फीट लंबी इस व्हेल की औसत उम्र 50 से 60 साल के आस-पास होती है

आमतौर पर ये व्हेल ग्रीनलैंड, उत्तरी नॉर्वे और रूस के आसपास के बर्फीले पानी में पाई जाती हैं

व्हेल पर नजर रखने वालों ने बताया कि यह तीन साल से ज्यादा समय तक नॉर्वे की तटरेखा के ऊपरी हिस्से में धीमी रफ्तार से बढ़ती रही

फिर पिछले कुछ महीनों से इस व्हेल की रफ्तार बढ़ गई और यह स्वीडन पहुंच गई है

28 मई को रूसी 'जासूस' बेलुगा को स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर देखा गया