स्पेस के लिए खास होगा 2024, इन अभियानों पर होगी दुनिया की नजर

स्पेस के लिहाज से साल 2023 भारत और दुनिया के लिए काफी अहम रहा. 

अब दुनिया की निगाहें 2024 के कुछ खास अभियानों पर होगी.

इनमें आर्टिमिस 2, ब्लू ओरिजिन समेत इसरो का गगनयान जैसे कई अभियान शामिल हैं.

नासा का आर्टिमिस 2 अभियान एस्ट्रोनॉट्स को चंद्रमा का चक्कर लगवाएगा.

करीब 50 साल बाद इस तरह का अभियान नासा फिर कर रहा है.

इसमें चार यात्री 8 दिन के अभियान में स्पेस एक्स के ओरियोन यान से चंद्रमा का चक्कर लगाएंगे.

अमेजन कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी का अंतरिक्ष उड़ान भी अहम है.

साल 2024 में इसरो के गगनयान अभियान का पहला चरण शुरू होगा.

इसमें अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में पहुंचाने वाले रॉकेट और अंतरिक्ष यान का परीक्षण होगा.