समंदर पर बनकर तैयार है देश का सबसे लंबा पुल

12 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे. अटल सेतु देश का सबसे बड़ा पुल है

इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी अटल सेतु नाम दिया गया है

ये देश का सबसे बड़ा समंदरी पुल है, जिसकी लंबाई करीब 22 किमी है

अटल सेतु 17 हजार आठ सौ करोड़ की लागत से बना है

इसे इंजीनयरिंग का करिश्मा बताया जा रहा है

अटल सेतु 6 लेन समुद्री लिंक है यानी दोनों तरफ 3-3 लेन में वाहनों चल सकेंगे

समुद्र पर 16.5 KM और तट के पास लैंड पर 5.5 KM पर यह ब्रिज बना है

इस पर गाड़ियों की आवाज कम होगी ताकि समंदरी जीवों को नुकसान ना हो

इस पुल का फायदा भी बहुत होगा. सबसे बड़ा फायदा ये कि पनवेल और उरन के लोग सिर्फ बीस मिनट में मुंबई पहुंच सकते है