मादाओं का प्यार पाने के लिए गाना बंद कर रहे हैं नर व्हेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर नर कुबड़े व्हेल यानी हैम्पबैक व्हेल गाना नहीं गा रहे हैं.

नर व्हेल गाना गाकर मादा व्हेल को प्यार के लिए आकर्षित करते हैं.

यह नर व्हेलों के बीच में प्रतियोगिता का तरीका होता है.

अब इस प्रजाति के नर व्हेल मादा को आकर्षित करने के लिए गाना कम गा रहे हैं.

कुबड़े व्हेल के लिहाज से यह बड़ा सामाजिक बदलाव है.

1960 के दशक में जबसे उनका संरक्षण शुरू हुआ, तब से ही ऐसा हो रहा है.

अब गाना नहीं गाकर नर व्हेल आपसी प्रतियोगिता को कम कर रहे हैं.

इससे मादा व्हेलों के नरों के पास उनके रहने की संभावना ज्यादा होती है.

इसका संबंध व्हेल की घटती जनसंख्या से भी हो सकता है.