पवन सिंह का पत्ता क्या अक्षरा सिंह ने काटा!

Moneycontrol News March 4, 2024

बिहार और बंगाल में अपनी फिल्मों और गानों से बहार लूटने वाले पवन सिंह का सपना टूट गया है 

2 मार्च को जब BJP ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की तो पवन सिंह के साथ उनके समर्थक भी काफी खुश थे 

BJP ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन एक दिन बाद ही बयार बदल गई 

2 मार्च को टिकट मिला और 3 मार्च को पवन सिंह ने ट्वीट करके ऐलान कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे

अब एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह नेता बनते-बनते रह गए 

इस बारे में ये भी खबर मिल रही है कि पवन सिंह की जगह BJP अक्षरा सिंह को टिकट दे सकती है 

खबर पक्की नहीं है लेकिन हमें जितना पता चल रहा है वो आपको बता रहे हैं 

तो क्या पवन सिंह का टिकट अक्षरा सिंह की वजह से कट गया, वैसे ये जानने के लिए तो थोड़ा इंतजार जरूरी है 

सीधे तौर पर भले ही नहीं लेकिन पवन सिंह का पत्ता कटना कहीं ना कहीं अक्षरा सिंह से जुड़ा है

हुआ ये कि पवन सिंह को टिकट मिलते ही TMC के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाना शुरू कर दिया 

बवाल इस पर कि क्या पवन सिंह के गाने समाज के लिए सही है, क्या महिलाओं को लेकर उनका बर्ताव ठीक है  

अब BJP भला खोटे सिक्के पर क्यों दांव लगाती और नतीजा हुआ कि खेल शुरू होने से पहले पवन सिंह के साथ खेला हो गया