Amazing: इंसान की तरह व्हेल में भी तेज होता है म्यूटेशन

जानवरों के विकास और संरक्षण को समझने में उसकी म्यूटेशन दर अहम होती है.

वैज्ञानिक व्हेल जैसे जानवर की म्यूटेशन की दर समझने में गलती कर रहे थे.

माना जाता था कि व्हेल में म्यूटेशन की दर इंसानों की तुलना में कम है.

लेकिन व्हेल में म्यूटेशन की दर वास्तव में काफी ज्यादा होती है.

यह अन्य स्तनपायी जानवरों और इंसानों की तरह ही होती है.

व्हेल का कैंसर से बचे रहने का संबंध उनके धीमे म्यूटेशन से माना जा रहा था.

पर व्हेल में कैंसर के बचाव के लिए एक खास तरह का जीन्स जिम्मेदार है.

अब व्हेल की सही म्यूटेशन दर से उनके विकास की सही कहानी पता चलेगी.

इससे लुप्त हो रही व्हेल के संरक्षण में भी मदद मिल सकेगी.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें