इन कारणों से शुभ होता है दही-चीनी खिलाना  

पीएम मोदी 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 

इससे पहले मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की थी.

वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया और मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाई.

हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य से पहले दही-चीनी खिलाने को शुभ माना गया है.

मान्यता है कि दही-चीनी खाकर जाने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है, चंद्रमा मन का कारक होता है.

ये दोनों ही चीजें सफेद हैं, ऐसे में दही चीनी खाने से मन एकाग्र होता है.

कार्यों में सफलता प्राप्त करने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

शुभ कार्य से पहले इनका सेवन जीवन में सुख-शांति बनाए रखता है.