रक्षाबंधन पर बहन को उनकी राशि के अनुसार दें तोहफा!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News August 17,  2024

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक राखी का पर्व इस बार 19 अगस्त दिन सोमवार को  मनाया जाएगा

राखी का पर्व

अगर आप बहन को राशि अनुसार गिफ्ट देते हैं तो इससे भाई-बहन के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी

राशि अनुसार गिफ्ट

इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल होता है. इसलिए रक्षाबंधन के दिन अपनी  बहन को कोई लाल रंग की वस्तु जैसे कि लाल ड्रेस या साड़ी उपहार में दें

मेष राशि

वृष राशि वाली बहनों को रक्षा बंधन पर सफेद  रंग की चीजें, जैसे  मोतियों का आभूषण, संगमरमर की मूर्ति,  परफ्यूम आदि चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं

वृष राशि

अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है तो उसे रक्षाबंधन पर हरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का शुभ रंग सफेद है. ऐसे में रक्षाबंधन के दिन बहन को सफेद मोती या सफेद रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें

कर्क राशि

इस राशि के गुरु सूर्य देव होते हैं और ऐसे में आप बहन को पीले, या सुनहरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं

सिंह राशि

अगर आपकी बहन की राशि कन्या है तो आप उन्हें पन्ने की अंगूठी या गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट करें

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है. आप अपनी तुला राशि की बहन को चांदी के गहने या रेशमी कपड़े उपहार में दें

तुला राशि

अगर आपकी बहन वृश्चिक राशि की हैं तो  तांबे की चीजें गिफ्ट करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इन्हें लाल रंग की चुनरी गिफ्ट करना भी फलदायी होगा

वृश्चिक राशि

अगर आपकी बहन की राशि धनु है तो उसके लिए पीला रंग शुभ है. इसलिए रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को पीले रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें

धनु राशि

इस राशि की लड़कियों को धातु की वस्तु गिफ्ट करना शुभ माना जाता है. ऐसे  में आप राखी के दिन अपनी बहन को मोबाइल या कोई भी गैजेट गिफ्ट करें

मकर राशि

इस राशि का ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं. इसलिए आप अपनी बहन को कोई काले रंग की चीज गिफ्ट कर सकते हैं

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं. अगर आपकी बहन मीन राशि की है तो उनके लिए पीतल का सामान खरीदें

मीन राशि