दो बच्चों की मां बनने के बाद कैसे बदली Anushka की जिंदगी?

by Roopali Sharma | SEP 06, 2024

अनुष्का शर्मा कई महीनों के बाद लंदन से 4 सितंबर की सुबह भारत वापस आई हैं. हालांकि उनके साथ विराट और बच्चे नहीं आए हैं

भारत आने के बाद अनुष्का शर्मा 4 सितंबर की शाम को मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने परिवार के बारे में बात की

कार्यक्रम में अनुष्का ने बताया कि कैसे वह और विराट कोहली वामिका और अकाय के लिए खाना बनाते हैं. उन्होंने कहा कि घर पर हम बच्चों के लिए खुद खाना बनाते हैं

अनुष्का ने बताया कि हम अपनी मां के खाने की रेसिपी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं, और कभी-कभी विराट खाना बनाते हैं

बेटे अकाय के जन्म के बाद अनुष्का दूसरी बार भारत आई हैं. इससे पहले वो मई में IPL के लिए भारत आई थीं

अकाय के जन्म के बाद से ऐसी बातें चल रही हैं कि अनुष्का और विराट लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि कपल की तरफ से कुछ कन्फर्म नहीं है

अनुष्‍का मुंबई में, स्लर्प फार्म के YES Moms & Dads इवेंट में  पहुंचीं थीं.  अनुष्‍का आखिरी बार फिल्म “ज़ीरो” (2018) में  शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं

अनुष्‍का एक बार फिर अपनी फिल्‍म “चकदा एक्सप्रेस” पर काम करने लग गई हैं