किस देश का राष्ट्रीय पक्षी होता है मुर्गा?

कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम कभी सोचते ही नहीं. 

ऐसा ही सवाल ये है कि क्या मुर्गा भी किसी देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है, पर मुर्गा एक नहीं दो देशों का राष्ट्रीय पक्षी है.

हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका में राष्ट्रीय पक्षी जंगल फाउल यानि जंगलमुर्गी है.

जंगलमुर्गे सिर्फ श्रीलंका में ही मिलते हैं, जो सर्वाहारी होते हैं.

इन मुर्गों की लंबाई करीब 35 सेंटीमीटर और वज़न 510-645 ग्राम तक होता है.

श्रीलंका के अलावा एक यूरोपीय देश भी है, जहां मुर्गा राष्ट्रीय पक्षी है.

दुनिया भर में अपने कल्चर की वजह से मशहूर फ्रांस का राष्ट्रीय पक्षी मुर्गा है.

यहां मिलने वाला खास गैलिक रूस्टर यहां का राष्ट्रीय पक्षी और प्रतीक भी है.