चंद्रमा का ऑर्बिट नहीं पकड़ा तो धरती पर लौट आएगा चंद्रयान-3!

Pic Credit: ISRO

चंद्रयान- 3 धरती की कक्षा से अब सफलतापूर्वक निकल चुका है और अपने चंद्रमा मिशन की ओर आगे बढ़ रहा है.

 ‘चंद्रयान-3 ने पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है.

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऑर्बिट में 5 अगस्त को पहुंचेगा. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 इस समय 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चांद की ओर जा रहा है. ISRO के वैज्ञानिक अब हर दिन इसकी गति थोड़ी-थोड़ी कम करते रहेंगे.

चंद्रमा की ग्रैविटी पृथ्वी की ग्रैविटी से 6 गुना कम है. इसलिए चंद्रयान-3 की गति भी कम करनी पड़ेगी. नहीं तो वह चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ नहीं पाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 की गति कम करके दक्षिणी ध्रुव के पास इसके लैंडर को उतारा जाएगा.

इस गति पर ही चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ सकेगा. 

चंद्रयान मिशन सफल रहा तो भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

इसरो 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें