चंद्रयान-3 ने कराया चांद का दीदार, अब कितना दूर भारत

5 अगस्त 2023 को चंद्रमा के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 पहुंच चुका है.

ISRO ने रविवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी कीं.

चंद्रयान चांद के चारों तरफ 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में अपनी यात्रा पर है.

चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को की जाएगी.

इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के करीब ला दिया, जो अब 170 किमी x 4313 किमी है.

17 अगस्त तक 3 और अभियान प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, इसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा.

इसके बाद, चंद्रमा पर अंतिम लैंडिंग से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ प्रक्रिया होगी.

ISRO के मुताबिक, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा.

चंद्रयान 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अब तक चंद्रमा की लगभग दो तिहाई दूरी तय कर चुका है.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें