दुबई में शेफ की नौकरी छोड़... अब बिहार में यहां पिला रहे 'मेट्रो वाला' शेक

अगर आप भी शेक के दीवाने हैं तो बिहार के किशनगंज का ये ठिकाना आपको जरूर पसंद आएगा. 

किशनगंज के कैल्टेक्स चौराहे पर 'शेक सिंह' का कैफे है. 

यहां पर कई प्रकार के शेक उपलब्ध हैं. यहां का स्वाद चखने के लिए बंगाल और नेपाल से लोग आते हैं. 

इस कैफे के ऑनर पहले दुबई में शेफ का काम करते थे.

दुबई में 1 साल तक शेफ का काम किया. फिर घर लौट आए. यहां आइडिया आया की कुछ अलग करना है. 

आज इनका मिक्स जूस, अनानास, मौसम्बी जूस, मिल्क शेक और आइसक्रीम दूर-दूर तक के लोग पसंद करते हैं. 

शहर में सबसे ज्यादा मिल्क शेक और आइसक्रीम की सेल कर रहे हैं.

इस कैफे में क्लासिक शेक, आइसक्रीम शेक से लेकर शेक की लगभग 70 वैरायटी मिलती है. 

इस कैफे में आइसक्रीम शेक 130 से 180 रु तक में आपको ये मिल जाएंगी.