क्या सफल होगा चंद्रयान-3? अयोध्या के ज्योतिषी ने कही ये बात

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर देशभर में किया जा रहा है पूजा-पाठ.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य कल्की राम ने भी इसको लेकर भविष्यवाणी की है.

ज्योतिषाचार्य कल्की राम आज लैंडिंग को लेकर निश्चिंत हैं.

उन्होंने कहा बुधवार का दिन गणेश के साथ भगवान शंकर को भी प्रिय है.

चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के साथ भारत अंतरिक्ष में इतिहास रच देगा.

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने पहले मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा था कि इस बात की संभावना बहुत कम है.

चंद्रयान-3 अपने निर्धारित तारीख और समय 23 अगस्त, शाम 6:04 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से चूक जाए. 

उन्होंने दावा किया था कि चंद्रयान-2 के साथ जो गलत हुआ, उसे ध्यान में रखते हुए चंद्रयान-3 को फेल-सेफ मैनर में विकसित किया गया है.

उन्होंने कहा था कि भले ही चंद्रयान-3 के सारे सेंसर फेल हो जाएं, दोनों इंजन बंद हो जाएं, विक्रम लैंडिंग कर लेगा.