जब धरती की तरह चांद पर भी आया भूकंप

चांद पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद से कई चीजों पर रिसर्च चालू है.

विक्रम लैंडर ने दक्षिणी ध्रुव की सतह पर प्लाज्मा के बाद अब चंद्रमा पर भूकंप का पता लगाया है.

विक्रम ने लगभग 5 सेकंड तक चंद्रमा की सतह पर कंपन दर्ज किया.

विक्रम लैंडर पर आईएलएसए उपकरण ने पृथ्वी के समान चंद्रमा पर प्राकृतिक रूप से आने वाले भूकंपों की उपस्थिति का पता लगाया है.

भूकंप की रिपोर्ट मिलने के बाद से वैज्ञानिक चांद पर होने वाले कंपन का अध्ययन कर रहे हैं.

विक्रम लैंडर से उतरा प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर कई अध्ययन कर रहा है और तत्वों का पता लगा रहा है.

प्रज्ञान रोवर ने पहले ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि की है.

इसके अलावा प्रज्ञान रोवर ने पता लगाया है कि चंद्रमा पर एल्यूमीनियम और कैल्शियम समेत कई धातु सामग्री मौजूद हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसरो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या ज्वालामुखी विस्फोट और उल्कापिंड के टकराने से चंद्रमा पर सल्फर बना है.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें