इस शख्स ने चांद पर खरीदी 10 एकड़ जमीन... 

जब से चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, तब से नई नई जानकारी सामने आ रही हैं. 

भविष्य में अगर सबकुछ ठीक रहा तो चांद पर जीवन की खोज हो सकती है. 

इस बीच छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के सरायपाली के एक वेलनेस कोच ने चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया है. 

दुनिया में आज कुछ भी असंभव नहीं रह गया है.

कभी चांद पर पैर रखने की बात सोचना भी पागलपन कहलाता था, लेकिन अब वह पागलपन सच हो गया है. 

कुछ लोग हैं जो आज सोचते हैं कि पृथ्वी के बाद इंसान का अगला आशियाना चांद ही होगा. 

यही वजह है कि बहुत से लोगों ने चांद पर जमीन का टुकड़ा भी खरीद लिया है.

दिल्ली जाकर चांद पर 10 एकड़ जमीन का टुकड़ा खरीदा है. 

चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले ही दो विदेशी कंपनियां चांद पर जमीन बेचने का काम कर रही है.