क्या आपको पता है फ्रेंच फ्राइज की कहानी

क्या आपको पता है फ्रेंच फ्राइज की कहानी

French Fries आपको भी खाना पसंद होगा लेकिन जानकर हैरानी होगी कि यह फ्रांस का नहीं है

आइए जानते हैं इसका राज और इतिहास

फ्रेंच फ्राइस का इतिहास बर्गर पिज्जा के साथ अक्सर आपने फ्रेंच फ्राइस का लुफ्त उठाया होगा

आलू के पतले-पतले फ्रेंच फ्राइस स्वाद में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं और यह जल्दी बनकर भी तैयार हो जाते हैं

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रेंच फ्राइस बनाने का विचार किसे आया होगा और यह कहां पहली बार खाए गए. आइए जानते हैं

फ्रेंच फ्राइस को फ्रेंच कहा जाता इसीलिए लोग मानते हैं कि फ्रेंच फ्राइस पहली बार फ्रांस में बनाए गए थे

लेकिन फ्रांस के पड़ोसी देश बेल्जियम का कहना कि फ्रेंच फ्राइस को पहली बार बेल्जियम में बनाया और खाया गया था

एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच फ्राइस का जन्म 1680 की सर्दियों में बेल्जियम में हुआ था. यह कहानी वहां स्थित नामूर नदी से जुड़ी है

नामूर नदी के पास रहने वाले निवासी इस नदी से मछलियां पकड़कर लाते और तलकर खाते थे लेकिन एक बार इतनी सर्दी पड़ी की पूरी नदी जम गई

ऐसे में मछलियां न मिलने की वजह से वहां के लोगों ने आलू को लंबा लंबा काटकर फ्राई करना शुरू किया. जिन्हें आज हम फ्रेस फ्राइस कहते हैं

बेल्जियम इन्हें Belgium Fries मानता है. सोचने वाली बात यह है कि अगर फ्रेंच फ्राइस का इजाद बेल्जियम में हुआ तो इसका नाम फ्रेंच क्यों है

इसमें फ्रेंच शब्द का इस्तेमाल फ्रांस देश को नहीं बल्कि इसके बनाने के तरीके को दर्शाता है