UP में यहां बना है बुर्ज खलीफा की तर्ज पर दुर्गा का पंडाल

इन दिनों देशभर में माता दुर्गा के भव्य पंडाल बनाए गए हैं. 

यूपी के बस्ती में इसकी अलग धूम देखने को मिलती है. 

यहां पर अलग-अलग थीम पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं.

जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. 

दुनिया के सबसे बड़े स्मारकों में से एक बुर्ज खलीफा अब बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल के रूप में बनाया गया है. 

इस बुर्ज खलीफा में इसमें दुर्गा मां की मूर्ति होगी और इसके साथ ही पूजा-अर्चना भी होगी.

इस बुर्ज खलीफा के शक्ल में मां दुर्गा का 131 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है. 

साथ ही यहां पर 250 फीट लम्बी गुफा का भी निर्माण कराया गया है.