तीन गुना तेजी से पिघल रही अंटार्कटिका की बर्फ, वैज्ञानिकों ने जाहिर की चिंता

आने वाले दशकों में समुद्रों का जलस्तर बढ़ने वाला है.

इसके पीछे की एक वजह अंटार्कटिका की बर्फ का पिघलना हो सकता है.

दरअसल, एक रिसर्च में दावा किया गया है कि अंटार्कटिका की बर्फ तेजी से पिघल रही है.

बर्फ का इस तरह से पिघलना वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

इनका मानना है कि बर्फ पिघलने की गति 20वीं सदी की तुलना में तीन गुना तेज है.

इस वजह से दुनिया के समुद्रों के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका है.

अनुमान है कि सदी के अंत तक समुद्रों का जलस्तर 3.2 फीट तक बढ़ सकता है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये बर्फ अंटार्कटिका के पश्चिमी हिस्से में पिघल रही है.

बता दें कि ये रिसर्च ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के वैज्ञानिकों ने की है.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें