देव दीपावली के 4 उपाय, चमका देंगे किस्मत

 देव दीपावली 26 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी.

देव दिवाली पर रवि, परिघ और शिव योग बन रहे हैं.

देव दिवाली को दीप जलाने का समय शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक है. 

इस दिन वाराणसी के गंगा घाटों पर दीप जलाए जाते हैं.

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं देव दीपावली के उपाय. 

घी के दीप जलाएं और उसमें 9 लौंग डालें. दरिद्रता दूर होगी.

नदी, सरोवर किनारे या मंदिर पर इस दिन दीप जलाएं, देव कृपा से दुख दूर होंगे.   

भगवान विष्णु को 11 तुलसी के पत्तों की माला पहनाएं. धन-संपत्ति बढ़ेगी.

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं, लक्ष्मी कृपा प्राप्त होगी.