जिस घर में आई थी दुल्हन बनकर सोनाक्षी, अब उसी को रहीं हैं बेच!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News August 21,  2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी

सोनाक्षी सिन्हा की ये शादी उनके बांद्रा स्थित घर में हुई थी. हालांकि, अब सोनाक्षी सिन्हा इस घर को बेचने जा रही हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी ने ये घर मार्च 2020 में खरीदा था. वहीं सितंबर 2023 में उन्होंने इसी बिल्डिंग में एक और अपार्टमेंट लिया था

 सोनाक्षी सिन्हा के घर का वीडियो एक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है. वीडियो के साथ ही घर की कीमत भी कोट की गई है

द प्रॉपर्टी स्टोर नाम के इंस्टाग्राम पेज पर सोनाक्षी के घर का वीडियो पोस्ट किया गया है इस वीडियो में घर के अंदर का पूरा टूर दिया गया है

सोनाक्षी सिन्हा के फैंस ने उनके अपार्टमेंट के इतनी जल्दी बिकने की खबर पर  हैरानी जताई. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह सोनाक्षी सिन्हा का घर  है, जिसे वह बहुत जल्दी छोड़ रही हैं

सोनाक्षी सिन्हा के लग्जरी अपार्टमेंट से समुद्र का खूबसूरत नजारे के साथ बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी दिखता है 

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने तीसरे हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह जहीर इकबाल के साथ न्यूयॉर्क में घूमती नजर आ रही हैं