चांद की चौखट पर पहुंचा चंद्रयान-3, अब कितना बचा सफर?

चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन यानी 16 अगस्त बेहद खास रहा.

आज ISRO ने चौथी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट बदली है. 

इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए. 

अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा की 153 Km X 163 Km की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया है. 

इससे पहले चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में था. 

17 अगस्त का दिन चंद्रयान-3 के लिए काफी अहम दिन होने वाला है. 

इस दिन चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा.

इसके बाद फिर चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा. 

लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक रिसर्च करेंगे.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें