भारत आज रच देगा इतिहास, जब चांद पर उतरेगा चंद्रयान?

भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा.

मिशन का लैंडर विक्रम चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

इस पल का इंतजार दुनिया के साथ-साथ भारत के लोग भी बेसब्री से कर रहे हैं.

भारत आज चांद के उस हिस्से पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है, जहां आज तक किसी अन्य देश के लिए ऐसा करना संभव नहीं हो पाया है.

लैंडिंग से पहले ही चंद्रयान-3 ने चांद के इस हिस्से की तस्वीरें भेज कर साबित कर दिया कि उसका लक्ष्य क्या है.

इसरो के कमांड सेंटर में बैठे वैज्ञानिक अब अलर्ट मोड में आ गए हैं.

ज्यों-ज्यों लैंडिंग का समय नजदीक आ रहा है सभी की धड़कनें तेजी से बढ़ती जा रही हैं.

देश के इतिहास में आज पहली बार शाम में एक घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे.

देश में चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए दुआओं का दौर भी जारी है.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें