खजूर की ताड़ी की बढ़ी डिमांड....अनेक है फायदे

झारखंड में ताड़ी को सबसे चर्चित पेय माना जाता है. 

जिसे खजूर के पेड़ से तैयार किया जाता है.  

यह पेय पदार्थ खासकर ठंड के दिनों में उपलब्ध होता है.  

गांवों में लोग इसे अधिक पीना पसंद करते हैं.  

ताड़ी विक्रेता ने बताया कि 15 वर्षों से ताड़ी बिक्री का काम कर रहे हैं. 

ठंडी में झारखंड में ताड़ी की डिमांड अधिक होती है.  

वह रोजाना 10-15 खजूर पेड़ से 80 लीटर ताड़ी इकट्ठा करते हैं.  

ताजी मीठी ताड़ी स्वास्थ्यवर्धक होती है, इसके सेवन से शरीर में ताजगी रहती है.  

कुछ लोग ताड़ी में नशीली दवा मिलते हैं, जिससे यह बहुत हानिकारक होता है.