इस खतरनाक समुद्री जीव ने मारी 52 फुटी व्हेल, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया में मिली फिन व्हेल के हत्यारे का पता लगा लिया है.

इस व्हेल को किसी और ने नहीं बल्कि ओर्का ने मारा है.

इसका खुलासा नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के शोधकर्ताओं ने किया है.

क्योंकि, फिन व्हेल पर मिले चोट के निशान ओर्का के हमले का है.

वहीं, कुछ दिनों पहले ओर्का को फिन व्हेल का पीछा करते हुए भी देखा गया था.

ऐसे में वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ओर्का ने ही इस 52 फुटी फिन व्हेल का शिकार किया है.

बता दें कि फिन व्हेल लुप्तप्राय हैं और काफी दुर्लभ मानी जाती हैं.

वे ब्लू व्हेल के बाद दूसरी सबसे बड़ी व्हेल प्रजाति हैं.

लेकिन, समंदर में दोनों व्हेल के लिए ओर्का काल बनी हुई है.