वैक्स न ब्लीच ये उपाय ग़ायब करेगा ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या

Moneycontrol News August 10, 2024

By Roopali Sharma

अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या कोई नई बात नहीं है. कई महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है. अंडरआर्म्स के काले पड़ने का मुख्य कारण केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है

डार्क अंडरआर्म्स

इसके अलावा, अंडरआर्म्स ठीक तरह से साफ ना करने से उनपर डेड स्किन सेल्स जमने लगती हैं जो काली पड़ती जाती हैं

 काले होने के कारण

अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या के छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं

छुटकारा पाने के लिए

आज हम आपको बताएंगे कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल किस-किस तरह से किया जा सकता है

आलू

आलू में ब्लीचिंग गुण मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और कालेपन को साफ करने में मदद करता है

ब्लीचिंग गुण

आलू के रस को कॉटन बॉल की मदद से अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें

आलू का रस

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप इन दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं. आप चाहे तो हल्दी मिलाकर अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें

आलू और नींबू

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आलू और शहद 10-15 मिनट तक लगाएं, हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिल सकता है

आलू और शहद

अगर आप भी अंडरआर्म्स का कालापन दूर करना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को आजमाएं जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं

उपायों को आजमाएं