IFS अधिकारी बनीं अप्सरा

कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी खोबरागड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

देवयानी ने कंबोडियाई नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए 'खमेर अप्सरा' बन गईं.

कंबोडिया में सबसे बड़ा पारंपरिक त्योहार ‘खमेर नव वर्ष’ मनाया जा रहा है. 

इसे देखते हुए देवयानी ने ‘खमेर अप्सरा’ की वेशभूषा में लोगों को शुभकामनाएं दीं.

देवयानी 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं.

देवयानी महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड IAS उत्तम खोबरागड़े की बेटी हैं.

12 दिसंबर 2013 को वीजा धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. 

उनकी गिरफ्तारी के बाद भारत और अमेरिका में तनाव पैदा हो गया था.

देवयानी खोबरागड़े को 2020 में कंबोडिया में भारत के दूत के रूप में नियुक्त किया गया था.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें