35 करोड़ रुपए की इस गाय के बारे में आप क्या जानते हैं!

क्या आप दुनिया की सबसे महंगी गाय के बारे में जानते हैं। इस गाय की कीमत 35 करोड़ रुपए है

जानिए 35 करोड़ रुपए की गाय की खूबियां क्या हैं। आखिर क्यों है इतनी महंगी गाय

जिस गाय की हम बात कर रहे हैं वो ब्राजील की है और हर तरफ चर्चे में है। इस गाय का नाम Viatina-19 FIV Mara Emovis दिया गया है

जानिए क्यों इस गाय की कीमत दूसरी नस्लों की गाय के मुकाबले ज्यादा है 

ब्राजील की यह गाय नेल्लोर नस्ल की है। इस गाय का एक हिस्सा नीलामी में 11 करोड़ रुपए में बेचा गया है 

इस हिसाब से इस पूरे गाय की कीमत 35 करोड़ रुपए से ज्यादो हो सकती है 

नेल्लोर नस्ल की गाय की खूबी ये है किसी भी तापमान में रह सकती हैं। इन गायों के सफेद फर और पीठ पर एक कूबड़ बना रहता है

 इतना ही नहीं उनकी कठोर त्वचा की वजह से खून- चूसने वाले कीड़े भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते

इस नेलोर ब्रीड गाय का भारत से भी कनेक्शन है इसका नाम आंध्र प्रदेश के जिले नेल्लोर के ऊपर पड़ा है

इस जगह से ही इस ब्रीड को ब्राजील भेजा गया था इसके बाद ये दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैल गई