जब धोनी ने पूरे स्टेडियम को बेवकूफ बनाया 

Moneycontrol News April 09, 2024

ये सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी बेहद मजाकिया हैं लेकिन उन्होंने हाल में जो किया वो कमाल है 

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में CSK बनाम KKR के मैच में एक साथ पूरे स्टेडियम को बुद्धू बना दिया 

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की आदत होती है कि CSK का मिडिल ऑर्डर आउट होते हुए धोनी-धोनी चिल्लाने लगते हैं 

धोनी को फील्ड पर वेलकम करने का उनका हर बार यही तरीका होता है 

अब धोनी भले ही कुछ गेंद खेलने ही फील्ड पर क्यों ना आएं लेकिन फैंस धोनी-धोनी चिल्लाना शुरू कर देते हैं 

लेकिन CSK बनाम KKR के मैच के दौरान धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर फैंस को बु्द्धू बना दिया 

मिडिल ऑर्डर आउट होने के बाद फैंस धोनी-धोनी चिल्ला रहे थे तभी रविंद्र जडेजा बैटिंग के लिए फील्ड पर आने लगें 

जडेजा ने ऐसा दिखावा किया कि वह बैटिंग करने जा रहे हैं.. लेकिन फिर अचानक बीच से मुड़े और लौट गएं 

जडेजा और धोनी की यह चाल देखकर सपोर्ट स्टाफ और पूरी टीम हंस रही थी 

बाद में पता चला कि धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर प्रैंक करने का प्लान बनाया था 

तुषार देशपांडे ने बाद में बताया कि उन्होंने धोनी को कहते सुन लिया था कि जाना तू ही, पर बैटिंग करने पहले मैं जाऊंगा