लखनऊ के इन सिनेमा घरों में दिखाई जाएंगी फ्री में फिल्में

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से एक अनोखा आदेश जारी किया गया है.

इस आदेश में स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में निशुल्क देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएंगी.

इन सिनेमाघरों में ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर फिल्म का टिकट मिलेगा.

लखनऊ के सिनेमाघरों जैसे गोमती नगर का वेब, पीवीआर सहारागंज मॉल, मूवी मैक्स आलमबाग बस अड्डा जैसी जगहों पर निशुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी.

इन सिनेमाघरों में आईबी-71 फिल्म के साथ ही भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी.

उन्होंने बताया कि यह फिल्में दोपहर 12 बजे से दिखाई जानी शुरू होंगी.

सभी फिल्मों की ऑडी सिनेमाघरों में अलग-अलग होंगी.

सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए 30 प्रतिशत सीट आरक्षित होंगी.

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए भी सीटों को आरक्षित किया गया है.