दुनिया के Top 10 सबसे महंगे फूड, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Moneycontrol News April 16, 2024

By Roopali Sharma

अमेरिकी ट्रैवल ब्लॉगर Drew Binsky ने दुनिया भर की यात्रा करके टेस्टी कुजीन का मजा उठाया। 32 साल के Drew Binsky ने सबसे तेजी से सूटकेस पैक करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है

इसके साथ Drew Binsky ने दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे फूड आइटम की लिस्ट बनाई है। आप भी जानिए कि इस लिस्ट में सबसे महंगा फूड आइटम क्या है?

इंडोनेशिया में पाए जाने वाला  Luwak coffee दुनिया की 10वीं सबसे महंगी चीज है। भारत में इसकी कीमत ₹54,860 है। इस कॉफी का फर्मेंटेशन प्रोसेस काफी मुश्किल है

नंबर 10. Luwak coffee

यह इटली में पाया जाता है जिसे खास तरह के शिकारी कुत्ते खोज पाते हैं। 2023 में हॉन्गकॉन्ग के एक बिडर ने नीलामी में एक किलो White truffle $14,645 में खरीदा था। भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपए होगी

नंबर 9. White truffle

यह जापान में मिलता है। भारत के ये कुछ चुनिंदा होटलों में भी यह मिलता है। Wagyu beef की कीमत ₹40,000 किलो है। पशुओं को बीयर खिलाने और लगातार मालिश करने पर  Wagyu beef मिलता है 

No 8. Wagyu beef

यह मूल रूप से कैस्पियन सागर में मिलता है। Albino Beluga Sturgeon fish के अंडों का शाब्दिक मतलब हीरे ही हैं। आमतौर पर ये 24 कैरेट गोल्ड के टिन में बिकता है

No 7. Almas Caviar

यह जापान में मिलता है। इस मछली का इस्तेमाल सुशी और सुशिमी में होता है। 2019 में टोक्यो की एक नीलामी में  Blue Fin Tuna को $30 लाख में बेचा गया था जो वर्ल्ड रिकॉर्ड था। 

No 6. Blue Fin Tuna

यह दुनिया के हर देश में मिलता है। मिठाई या दूसरी डिशों को सजाने में गोल्ड वर्क यूज होता है। भारत में 22.7 ग्राम की एक 25 पन्नों वाला Edible gold 1000 रुपए में मिलता है

No 5. Edible gold

यह चीन में मिलता है। Swiftlets चिड़िया लार से घोंसला बनाते हैं जिससे यह सूप तैयार होता है। भारत में यह नहीं मिलता है। चीन के सबसे अमीर लोग सेहत के लिए यह खास सूप खाते हैं। चीन में एक कप सूप की कीमत 9,000 रुपए तक होती है।  

No 4. Birds nest soup

यह फल मूल रूप से जापान में मिलता है। दुनिया के इस सबसे बड़े खरबूजे की बिक्री नहीं होती बल्की बोली लगाई जाती है।

No 3. Yubari King Melon

यह कॉफी थाइलैंड में मिलती है। खास तरीके से फर्मेंटेशन की गई यह थाई अरेबिका कॉफी बीन से बनाई जाती है। दिलचस्प है कि हाथियों को पहले कॉफी बीन खिलाया जाता है और उनके पेट में ही फर्मेंटेशन होता है

No 2. Black Ivory coffee

हाथी के पेट में फर्मेंटेशन से कॉफी का एसिडिक फ्लेवर कम हो जाता है। इसका प्रोडक्शन कम होता है लिहाजा यह 2,55,700 रुपए किलो के हिसाब से बिकता है

No 2. Black Ivory coffee 

यह मूल रूप से जापान में मिलता है। ये Crustacean अपने रसीले मांस के लिए मशहूर हैं। नवंबर 2023 में 1.2 किलो Matsuba वैरायटी वाला क्रैब 55 लाख रुपए में बिका था

No 1. Matsuba crab