धोनी भी हैं रांची के इस होटल के स्वाद के दीवाने 

मैदान में छक्के चौके जड़ते एमएस धोनी को तो आपने जरूर देखा होगा. 

लेकिन क्या आपको पता है महेंद्र सिंह धोनी मटन के खाने के काफी शौकीन है.

रांची के दलादली चौक स्थित सारण होटल का मटन उन्हें काफी पसंद है.

उनके स्टाफ कई बार यहां से मटन पैक करा कर ले जाते हैं.

होटल के संचालक पीटर ने बताया चुकी धोनी का घर हमारे होटल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. 

उनके स्टाफ हमेशा यहां से उनके लिए मटन ले जाते है. 

मैंने एक बार उनके स्टाफ से पूछा कि एक बार माही खुद क्यों नहीं आते.

स्टाफ ने कहा यह काफी भीड़ वाली जगह है.

इसलिए खुद आना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है. यह मटन वह बहुत पसंद करते हैं.