ये 5 सफेद चीजें भोलेनाथ पर करें अर्पित, कृपा के साथ आएगी सुख समृद्धि

22 जुलाई 2024 से सावन मास की शुरुआत हो रही है. 

महादेव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है. 

भोलेनाथ की कृपा दृष्टि पाने के लिए 5 सफेद चीजें अर्पित कर सकते हैं.

कौनसी हैं वे सफेद चीजें जानेंगे पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

समाज में मान-सम्मान प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर सफेद पुष्प चढ़ाएं.

 भगवान शिव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है. 

महादेव को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है, परेशानियां दूर होती हैं.

सावन में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, इससे बीमारियां दूर रहती हैं. 

लंबे समय से बीमार व्यक्ति दूध में सफेद तिल मिलाकर भोलेनाथ पर चढ़ाएं.