मुंबई से अयोध्या आना हुआ आसान 

भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में 2024 में विराजमान हो जाएंगे.

आप मुंबई से धर्म नगरी अयोध्या आना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है.

आप महाराष्ट्र से अयोध्या आना चाहते हैं तो आप फ्लाइट के माध्यम से अयोध्या पहुंच सकते हैं. 

जनवरी में फ्लाइट की सुविधा भी अयोध्या में शुरू हो जाएगी.

इसके लिए आपको सबसे पहले लखनऊ एयरपोर्ट आना होगा. 

लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही आप रोडवेज बस से भी धर्म नगरी अयोध्या पहुंच सकते हैं. 

इसके अलावा आप मुंबई से सीधे अयोध्या रेल मार्ग के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं. 

ऐसी कई ट्रेनें मुंबई से अयोध्या आती हैं, जिससे आप अयोध्या आसानी से पहुंच सकते हैं.

रेल मार्ग से अगर आप मुंबई से अयोध्या आते हैं तो लगभग 1500 किलोमीटर दूरी आपको तय करनी पड़ेगी.