भगवान राम से कैसे जुड़ा है उत्तर प्रदेश का राजकीय संप्रतीक, 2 मछलियों के बीच क्यों है लकीर?

संप्रतीक (Emblem) यानी एक वस्तु या चिह्न जो किसी चीज को दर्शाती है.

भारत का संप्रतीक अशोक का सिंह स्तंभ है जिसमें चार शेर हैं.

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के संप्रतीक में दो मछलियां हैं, धनुष-तीर है और दो मोटी लकीरें हैं.

उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग भी शायद इसका अर्थ नहीं जानते होंगे.

उ.प्र. का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) विधेयक 2019 में संप्रतीक का विस्तार से उल्लेख है.

दोनों मछलियां (मत्स्य मछली) अवध के पूर्व मुस्लिम शासकों का प्रतिनिधित्व करती हैं.

उनके बीच जो मोटी लकीर है, वो प्रयागराज स्थित संगम को दर्शाती हैं जहां गंगा और यमुना का संगम स्थल है.

धनुष और बाण अयोध्या में भगवान राम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रखा गया है.

राज्य संप्रतीक को किसी लेटर पैड, विजिटिंग कार्ड आदि पर प्रयोग किया जाना, सरकार की गरिमा का द्योतक है.