चंद्रयान-03 के आखिरी 15 मिनट क्यों अहम

पिछली बार चंद्रयान - 02 ठीक तरीके से लैंड नहीं कर पाया था.

इस बार इसरो वो गलतियां नहीं दोहराने वाला जो पिछली बार हुईं.

चंद्रयान-03 के आखिरी 15 मिनट इस मिशन के लिए सबसे अहम होंगे.

23 अगस्त को ये शाम 05.47 बजे चांद पर उतरेगा.

आखिरी 15 मिनट में ये 30 किमी ऊंचाई से चांद की सतह पर आना शुरू करेगा.

लैंडिंग की शुरुआत के वक्त लैंडर विक्रम की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति सेकेंड रहेगी.

15 मिनट में ये लगातार बदलेगी. आखिर में स्पीड 2 मीटर प्रति सेकेंड या 7 किलोमीटर प्रति घंटा तक लानी होगी.

ये लैंडिंग साइट के लिए 4.3 किमी x 2.5 किमी के बड़े इलाके को तलाश करेगा.

जब चंद्रयान-2 की दूरी केवल 10 मीटर रहेगी तो उसके 13 सेकेंड के अंदर यह चांद की सतह को छू लेगा.

और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें